वैज्ञानिक था समाजवाद था भगत सिंह का सपना: सत्य नरायन


गोंडा।शहीद ए आजम भगत सिंह का सपना समाजवाद था वह और उनके साथियों का बलिदान भारत के इतिहास में अमर है। यह बात यहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एटक के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कामरेड सत्य नरायण त्रिपाठी ने कही।
उन्होंने बताया कि आज के ही दिन इन क्रांतिकारियों को लाहौर सेंट्रल जेल में 1931 में फांसी दी गई थी शहीदों का सपना एक ऐसे भारत का था जिसमें हर व्यक्ति की आजादी के साथ समाजवादी व्यवस्था हो। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रगतिशील लेखक संघ के जिला संयोजक एसपी मिश्र ने कहा भगत सिंह एक विचारक होने के साथ बड़े लेखक थे उनके लिखे हुए लेखों को दस्तावेज इसके गवाह हैं। वह महान क्रांतिकारी थे। चीनी मिल मजदूर यूनियन के नेता कामरेड ईश्वर शरण शुक्ल ने कहा कि भगत सिंह का सपना था वैज्ञानिक समाजवाद मजदूरों की सरकार। आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के नेता अखिलेश तिवारी अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि हम भगत सिंह के सपनों को साकार करेंगे और और देश को आगे बढ़ाएंगे। मयंकर तिवारी ने कहा भगत सिंह की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाले में दीनानाथ त्रिपाठी, सुरेश कनौजिया, कृष्णकांत धर द्विवेदी आदि रहे।